अपने घर को स्मार्ट बनाने के लिए 10 जरूरी गैजेट्स – smart home gadgets india

smart home gadgets india: कुछ साल पहले की बात करे तो भारत में स्मार्ट घर का सोचना बहुत दूर की बात होती थी। लेकिन इंटरनेट की प्रगति ने भारत में लोगो के इस सपने को अब सच कर दिया है। स्मार्ट होम में आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके अपने घर पर पंखे, लाइट और एसी चालू या बंद कर सकते है साथ ही ये कुछ उपयोगी गैजेट्स आपके घर को सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।

भारतीय बाजार में अब ऐसे स्मार्ट होम प्रोडक्स की भरमार है जिनका उपयोग करके आप अपने घर को स्मार्ट बना सकते है। यदि आप अपने घर में स्मार्ट गैजेट्स लगाना चाहते है या गैजेट्स को अपग्रेड करना चाहते हैं और घर को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आप अभी भारत में उपलब्ध स्मार्ट होम गैजेट्स पर एक नज़र डाल सकते हैं।

स्मार्ट डोर लॉक

आप अपने घर के मुख्य द्वार पर Smart Door Lock लगा सकते है। ये काफी प्रोटेक्टिव होते हैं क्योंकि ये लॉक फिंगरप्रिंट सेंसर, आरएफआईडी कार्ड, पिन और ओटीपी के साथ आते हैं। इन तालों में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी होती है और इसे आपके स्मार्टफोन के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है।

स्मार्ट वीडियो डोरबेल

पारंपरिक दरवाज़ों के तालों से अपनी संपत्ति की सुरक्षा के दिन अब चले गए हैं। अब बाजार में Smart Video Doorbell आ गए है। ये मुख्या दरवाजे पर लगाए जाते है। अगर आपके घर पर कोई आता है तो दरवाजा खोलने से पहले स्मार्ट वीडियो डोरबेल के माध्यम से आप देख सकते है की आपके दरवाजे के बाहर कौन व्यक्ति है।

स्मार्ट स्विच

अगर आपको आपके घर में लगे बिजली के उपकरण को बंद या चालू करना है तो आपको अब स्विचबोर्ड तक जाने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी जगह पर बैठे बैठी इन्हे बंद या चालू कर सकते है। क्युकी अब Smart Switches बाजार में उपलब्ध है जो आपके इन कामो को आसानी से करते है।

स्मार्ट बल्ब

अब बाजार में ऐसे स्मार्ट एलईडी बल्ब उपलब्ध हैं जिन्हे आप स्मार्ट फ़ोन से या या वॉयस कमांड का उपयोग करके जल्दी से चालू और बंद किया जा सकता है। आप इन Smart Bulbs में चमक और रंग को भी नियंत्रण कर सकते है।

स्मार्ट स्पीकर

वॉयस असिस्टेंट जैसे गूगल असिस्टेंट, अमेज़ॅन एलेक्सा, और ऐसे ही अन्य कंपनियों के स्मार्ट स्पीकर काफी समय से बाजार में मौजूद हैं और वास्तव में उपयोगी गैजेट साबित हुए है। इन Smart Speakers की मदद से आप अपने घर को स्मार्ट होम बना सकते है।

स्मार्ट सुरक्षा कैमरे

आप बाजार में उपलब्ध Smart Security Cameras का उपयोग करके अपने घर की सुरक्षा को और अधिक बड़ा सकते है। आप इनकी मदद से दुनिया के किसी भी कोने से अपने घर पर नजर रख सकते है।

स्मार्ट पंखे

क्या आप जानते हैं कि बाजार में स्मार्ट पंखे उपलब्ध हैं? ये स्मार्ट पंखे उपयोगकर्ताओं को उनकी पसंद के अनुसार पंखे को चालू और बंद करने में मदद करते हैं। साथ ही आप Smart Fans की स्पीड को भी नियंत्रित कर सकते है।

स्मार्ट एयर कंडीशनर

एसी को कंट्रोल करने के लिए रिमोट दिया गया है, लेकिन अगर आप घर नहीं हैं और आपको एसी को चालू, बंद या टेम्प्रेचर को कंट्रोल करना है तो क्या होगा? इसी लिए अब Smart ACs हैं जिन्हें आप अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके दूर से ही कंट्रोल कर सकते हैं।

स्मार्ट पेट फीडर

बहुत बार ऐसा होता है की आपको घर से कही बाहर जाना पड़ता है और आपके पालतू जानवर को घर पर अकेले छोड़ना पड़ता है। तब उन्हें समय पर खाना आप Smart Pet Feeder की मदद से खिला सकते है।

स्मार्ट टूथब्रश

उपयोग में आसान इलेक्ट्रिक और स्मार्ट टूथब्रश बाजार में पहले से ही उपलब्ध हैं। ये Smart Toothbrush आपकी ओरल हाइजीन को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं।

Leave a Comment