Home Automation क्या होता है, और यह कैसे काम करता है?

सभी को हमारा नमस्कार। यदि आप होम ऑटोमेशन के बारे में अधिक जानने में रुचि रखते हैं, तो अधिक जानकारी के लिए हमारी यह पोस्ट देखें। आप अपने घर को स्मार्ट होम में कैसे बदल सकते हैं? होम ऑटोमेशन क्या है? जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आजकल दुनिया भर में तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है।

रोज इजात हो रही नयी नयी तकनीके इंसानी जीवन को बहुत आसान बनाती जा रही है। होम ऑटोमेशन भी एक स्मार्ट तकनीक है इसके द्वारा आप अपने घर के सोफे पर बैठे बैठे ही आप अपने रोजमर्रा के कार्यो के कर सकते है।

होम ऑटोमेशन – यह क्या है? होम ऑटोमेशन कैसे काम करता है?

होम ऑटोमेशन सिस्टम, जिसे अक्सर आईओटी के रूप में जाना जाता है, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी (इंटरनेट ऑफ थिंग्स) को जोड़ती है।

होम ऑटोमेशन में आप अपने घर के सभी इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रिकल उपकरणों को के ऑटोमेशन उपकरण के साथ जोड़कर कही से भी उन्हें कन्ट्रोल या नियंत्रित कर सकते है। इन उपकरणों को जोड़ने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है। आप अपने मोबाइल फ़ोन से ही घर का फेन, ऐसी, फ्रीज, लाइट्स, लॉक, सिक्योरिटी कैमरे और ऐसे ही सभी उपकरणों को नियंत्रित कर सकते है।

होम ऑटोमेशन वैसे तो बहुत पहले से है लेकिन, हाल के कुछ वर्षो में इसमें बहुत चेंज हुए है। पहले घर की लाइट्स को ही कंट्रोल किया जा सकता था। लेकिन हाल के वर्षों में और भी नए तकनीकी प्रयोग किए गए हैं, और अब एलेक्सा को वॉयस कमांड देकर या मोबाइल फोन से आप पुरे घर को कंट्रोल कर सकते है।

इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IOT) की बदौलत जब भी आपको आवश्यकता हो हर समय आपका अपने घर पर पूर्ण नियंत्रण होता है, चाहे आप कहीं भी हों। आईओटी की बदौलत आपको अपने घर के हर हिस्से की जानकारी आपको मिलती रहती है। आप बेफिक्र होकर कही भी आ जा सकते है।

होम ऑटोमेशन (IOT) द्वारा क्या क्या कंट्रोल कर सकते हैं

आप ऑडियो विडिओ मनोरंजन से सम्बंधित सभी उपकरण, सभी लाइटिंग कंट्रोल, घर का वातावरण कंट्रोल, सुरक्षा नियंत्रण इनके अलावा आप और भी बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे (IPS) इंडोर पोजिशनिंग सिस्टम, पेट एंड बेबी केयर या स्मार्ट किचन आदि।

Leave a Comment